भाषा किसे कहते हैं? भाषा की उत्पति, भाषा की विशेषता, महत्त्व, भाषा का स्वरुप –
-जिस माध्यम से व्यक्ति अपने मन के भावों व विचारों को लिखकर या बोलकर एक – दूसरे के समक्ष (सामने) प्रकट करते हैं, उसे भाषा कहते हैं।
Table of Contents
Toggleअथवा,
मानसिक विचारों के आदान – प्रदान करने के साधन को भाषा कहते हैं।

अथवा,
उच्चरित ध्वनि – संकेतो की सहायता से भाव या विचार की पूर्ण अभिव्यक्ति अथवा जिसकी सहायता से मनुष्य परस्पर विचार -विनिमय या सहयोग करते हैं, उसे भाषा कहते हैं।
जैसे :- हिंदी, मैथिली, संस्कृत, गुजराती, तेलगु, अंग्रेजी, नेपाली, पंजाबी, सिंहला इत्यादि।
भाषा क्या हैं?
भाषा प्राणियों के विचार – विनिमय (आदान – प्रदान)के साधन होने के साथ – साथ सामाजिक पहचान और सांस्कृतिक – संबंधों का सूचक हैं।
”भाषा” शब्द की उत्पत्ति किससे हुई है? और इसका अर्थ क्या होता है?
”भाषा” शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के “भाष्” धातु से हुई है ,जिसका अर्थ “बोलना या कहना या बताना” होता है ।
भाषा के प्रमुख उपयोग/कार्य/उद्देश्य क्या- क्या है ?
भाषा के प्रमुख उपयोग/कार्य/उद्देश्य निम्नलिखित है:-
- विचार- विनिमय या बातचीत का साधन है।
- बाह्य /आंतरिक विकारों या विषादों या भड़ासो को दूर करना । जैसे- हम अपने मन में उत्पन्न दुःख या प्रसन्नता को एक – दूसरे के समक्ष व्यक्त कर मन को हल्का करते हैं।
- सामाजिक पहचान को उजागर करना ।
- व्यक्तित्व के स्तर को प्रदर्शित करना ।
- ज्ञान प्राप्ति का साधन होना ।
भाषा की प्रमुख विशोषताए कौन – कौन है ?
– भाषा की प्रमुख विशोषताए निम्नलिखित है :-
- भाषा सामाजिक सम्पत्ति है ।
- भाषा अर्जित सम्पत्ति है ।
- भाषा पैतृक या व्यक्तिगत सम्पत्ति नहीं है ।
- भाषा परिवर्तनशील है ।
- एक भाषा को कई लिपियों में लिखी जा सकती है।
- एक भाषा का अनुवाद (Translate) कई भाषाओं में किया जा सकता है ।जैसे :- “हिन्दी भाषा” को संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू आदि भाषाएँ में अनुवाद कर सकते हैं ।
- प्रत्येक भाषा की संरचना स्वतंत्र और अलग होती है।
- प्रत्येक भाषा का अपना अलग महत्व और सामाजिक पृष्ठभूमि है ।
- भाषा कि सबसे छोटी इकाई “ वर्ण “ है
भाषा का शाब्दिक परिचय:-
भाषा की अंग्रेजी क्या होती है ?
Language/Tongue होती है ।
भाषा का पर्यायवाची शब्द क्या है ?
भाषा का पर्यायवाची शब्द- बोली ,कथन ,वाणी ,वचन |
भाषा का विशेषण क्या होता है ?
– भाषा का विशेषण “ भाषिक या भाषाई “ ।
भाषा शब्द की लिंग क्या होता है ?
– भाषा शब्द “ स्त्रीलिंग “ होता है । जैसे :- मोहन की आवाज अच्छी है।
भाषा शब्द कौन – सी संज्ञा है ?
-भाषा शब्द “भाववाचक संज्ञा”है।
उत्पत्ति की दृष्टि से “ भाषा “ कौन – सा शब्द है?
:- उत्पत्ति की दृष्टि से “ भाषा “ तत्सम शब्द है।
रूपान्तर की दृष्टिकोण से “ भाषा “ कौन – सा शब्द है?
:- रूपान्तर की दृष्टिकोण से “ भाषा “ “रूढ़ शब्द “ है।
भाषा का वर्ण – विच्छेद (विन्यास ) क्या होता है?
– भ् + आ + ष् + आ ।
भाषा (Language) के प्रमुख अंग कितने और कौन – कौन है ?
भाषा (Language) के प्रमुख अंग निम्नलिखित तीन (03) है-
(क)ध्वनि
(ख)अर्थ
(ग)वाक्य
विश्व के पाँच प्राचीन भाषाओं का नाम :-
(i) संस्कृत
(ii) लैटिन
(iii) तमिल
(iv)हिब्रू
(v) डिजिप्टियन
*नोट:- विद्वानों के बीच “ सबसे प्राचीन भाषा “ को लेकर मतभेद है, इसलिए क्रम में परिवर्तन संभव है ।
विश्व के पाँच सबसे बड़ी भाषाएँ कौन – कौन- सी है?
(i) मैंडरिन या चीनी
(ii) अंग्रेजी
(iii) हिन्दी
(iv) स्पेनिश
(v) फ्रेंच
* नोट (Note) :-कुछ संस्थानों के द्वारा “अंग्रेजी” को सबसे बड़ी मानते है ।
विश्व के सबसे कठिन भाषा कौन है ?
– विश्व के सबसे कठिन भाषा “चीनी या मैंडरिन” है ।
संसार का सबसे रोमांटिक भाषा कौन-सी है ?
– संसार का सबसे रोमांटिक भाषा “फ्रेंच (french)” है ।
”देवभाषा” किस भाषा को माना जाता है ?
– “संस्कृत” को देवभाषा माना जाता है ।
संयुक्त राष्ट्रसंघ की अधिकारिक भाषाएँ (Languages) कितनी और कौन – कौन है?
– संयुक्त राष्ट्रसंघ की अधिकारिक भाषाएँ (Languages) निम्नलिखित छः (Six) हैं :-
(i) अंग्रेजी (English)
(ii) रूसी (Russian )
(iii) फ्रेंच (French )
(iv) चीनी (Chini )
(v)स्पेनिश (spenish)
(vi) अरबी (Arabic)
राष्ट्रभाषा (National Language)किसे कहते है ?
– किसी राष्ट्र या देश के संविधान (Constitution) में जिस भाषा का सर्वाधिक महत्व या प्रोत्साहन दिया जाता है , उसे उस राष्ट्र या देश का राष्ट्रभाषा (National Language) कहते है ।
जैसे :- विभिन्न देश एवं उनकी राष्ट्रभाषा निम्नलिखित है :-
देश ————————————–राष्ट्रभाषा :-
भारत (India)——————— (राज्यभाषा) हिन्दी (Hindi)
*नोट (Note):- भारत के संविधान में किसी भी राष्ट्रभाषा का उल्लेख नहीं है ।अतः “हिन्दी” भारत की राज्यभाषा है ।
(2) पाकिस्तान (Pakistan)———————-उर्दू (Urdu)
(3) नेपाल (Nepal) ———————————-नेपाली (Nepali)
(4) बंग्लादेश (Bangladesh)———————–बंगाली (Bangali)
(5) श्रीलंका (Shrilanka)—————————-सिंहली और तमिल (singling and Tamil)
(6) चीन (China) ———————————- चीनी या मैंडरिन (Chini or,Mandarin )
(7) भूटान (Bhutan) ———————— जोङखा (Dzongkha)
(8) इरान (Iran)—————————— फारसी (Pharsi)
(9) इराक (Iraq) —————————– मेसोपोटामियन अरबी (Mesopotamian Arabic)
(10)ऑस्ट्रेलिया (Austrelia)—————— अंग्रेजी (English)
(11)फ्रांस (France) ——————————– फ्रेंच (French)
(12) जर्मनी (Germany) ————————– जर्मन (German)
(13) मलेशिया (Malaysia) ———————— मलय (Malay)
(14) अफगानिस्तान (Afghanistan)————— पास्तो और दारी (Pashto or Dari )
(15)म्यांमार (Mayanmar) ————————- बर्मी (Burmese)
क्र0 सं0
देश
राष्ट्रभाषा
01.
भारत (India)
(राज्यभाषा) ह न्दी (Hindi)

Bahut achha post hai sir bahut achhe se samajhaya hai 🙏🏻🙏🏻